Breaking News

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बोले - पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में संकल्प अभियान चलाया जाएगा     |   दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां     |   गांधीनगर: आज से गुजरात विधानसभा का तीन दिवसीय विधानसभा सत्र शुरू     |   जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी ने बॉम्बे हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,365 पहुंचा, 5,326 लोग अब भी लापता     |  

पीएम मोदी के वायनाड दौरे से पहले सुरक्षा सख्त

केरल में शनिवार को पीएम मोदी राहत और पुनर्वास के कामों का जायजा लेने और लोगों से बातचीत करने के लिए भूस्खलन प्रभावित वायनाड का दौरा करेंगे। इसे पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

पुलिस अधिकारियों को मौके पर गाड़ियों की जांच करते और लोगों के दस्तावेजों की जांच करते देखा गया। पीएम मोदी रिलीफ कैंप और अस्पताल का दौरा करेंगे जहां वे भूस्खलन के पीड़ितों और बचे लोगों से मिलेंगे और उनसे बातचीत करेंगे।

इसके बाद पीएम मोदी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके दौरान उन्हें घटना और चल रहे राहत कामों के बारे में जानकारी दी जाएगी। 30 जुलाई को इस इलाके में हुए भूस्खलन के बाद लगभग 226 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हो गए।