Breaking News

ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |   'अमेरिकी फाइटर जेट के पायलट को जिंदा पकड़ा', ईरानी मिलिट्री IRGC का बड़ा दावा     |   ‘पकड़े गए यूएस पायलट के साथ दुर्व्यवहार न करें’, ईरानी सेना ने लोगों से की अपील     |   ‘गिराए विमान के यूएस पायलट को पकड़ने के लिए कई लोग पहुंचे’, ईरानी मीडिया का दावा     |  

‘संत संसद 2026’: CM का भावुक भाषण, 'मेरे जीवन में संतों का बहुत बड़ा योगदान है'

Jaipur: जयपुर में आयोजित ‘संत संसद 2026’ में आस्था के साथ देशप्रेम का विशेष संगम देखने को मिला। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन नेटवर्क 10 न्यूज चैनल द्वारा किया गया। शुरुआत में संतों ने अमर जवान ज्योति पर पहुंचकर शहीदों को नमन किया। वहीं, महिलाओं ने कलश यात्रा के जरिए संतों का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे और उन्होंने नेटवर्क 10 की इस पहल की सराहना की।

rdvcs

VEFVA

FWEVDF

FVX

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, “मेरे जीवन में संतों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे एक साथ इतने संतों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। आप सभी संत, महंत, मुनि और ऋषि इस विश्व को दिशा देने, सनातन को मजबूत करने और आने वाली पीढ़ियों को संस्कार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आज का दिन मेरे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है, क्योंकि मुझे आप सभी के दर्शन का सौभाग्य मिला।” 

VAVC