Breaking News

देश को NDA पर ही भरोसा है: नरेंद्र मोदी     |   जहां कम वहां हम की भावना से काम किया: नरेंद्र मोदी     |   देश ने गुड गवर्नेंस को 10 साल जिया है: मोदी     |   ये सबसे सफल गठबंधन है: नरेंद्र मोदी     |   राहुल गांधी को मानहानि केस में बेंगलुरु की स्पेशल कोर्ट से मिली जमानत     |  

सैम पित्रोदा की टिप्पणी वास्तव में बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है: मेघालय CM कॉनराड

शिलांग: मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने सैम पित्रोदा के बयान पर कहा, "यह टिप्पणी वास्तव में बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, इससे उत्तर पूर्व और देश के अन्य हिस्सों के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। हमने पिछले दशकों में उत्तर पूर्व के लोगों के खिलाफ विभिन्न प्रकार के नस्लीय भेदभाव का अनुभव देखा है। 

हमें लगा कि हम अब उससे आगे निकल गए हैं, लेकिन जब हम कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को ऐसी अपमानजनक भाषा बोलते हुए सुनते हैं, तो यह वास्तव में हमारे लोगों की भावनाओं को आहत करता है और इसलिए वे चाहे जो भी कहें,

चाहे उन्होंने किसी भी संदर्भ में बात की हो यह ठीक नहीं है। हमारा देश एक विविध देश है और देश का सिद्धांत हमारे लोगों की विविधता पर आधारित है चाहे वह संस्कृति में हो या रंग-रूप में यही वह है जो भारत को वह बनाता है जो वह है।"