Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

तूतुकुडी इलाके में भारी बारिश से नमक के कारोबार पर पड़ा असर

तमिलनाडु के तूतुकुडी के कुछ हिस्सों में लगातार तीसरे दिन बेमौसम बारिश हुई। नागापट्टिनम, विरुधुनगर और शिवगंगा जिलों में भी भारी बारिश हुई।

पिछले 24 घंटों में विरुधुनगर के कोविलंगुलम इलाके में आठ सेंटी मीटर बारिश हुई, जबकि तूतुकुड़ी के श्रीवैकुंडम में चार सेंटी मीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले चार दिनों में दक्षिण तमिलनाडु में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है और कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना है।

वहीं, विरुधुनगर, तेनकासी, तिरुनेलवेली, तूतुकुडी और कन्याकुमारी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।