Breaking News

ईरानी हमले के बाद इजरायल ने एक्टिव किया आयरन डोम     |   ईरान ने दागीं 70 मिसाइलें, हमले के बाद ईजरायल में बज रहा सायरन     |   अमेरिकी नौसेना और वायुसेना ने ईरान पर बोला धावा, युद्धपोत अब्राहम लिंकन से हमला     |   इजरायल के बाद अब ईरान ने भी बंद किया एयरस्पेस     |   हमले के बाद पूर्वी और पश्चिमी तेहरान में काटी गई मोबाइल फोन लाइनें, इंटरनेट कनेक्टिविटी भी वीक     |  

पर्यावरण संरक्षण में मिलकर काम करेंगे एसजीआरआर और हेस्को

हेस्को के संस्थापक एवं पद्मभूषण डाॅ. अनिल जोशी ने बुधवार को श्रीदरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज से मुलाकात की। एसजीआरआर विवि और हैस्को पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर मिलकर काम करेंगे। इसे लेकर अनुबंध किया जाएगा।

बुधवार को पद्मभूषण डाॅ. अनिल जोशी ने श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया। दोनों के बीच पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे जैसे जलवायु परिवर्तन, समय पर बारिश न होने और साधनों के अभाव जैसे कारणों से आग से वनों को होने वाली क्षति पर चर्चा हुई।