Breaking News

UP: CM आवाज पर लखनऊ अग्निकांड को लेकर हाई लेवल मीटिंग, कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद     |   लखनऊ अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार देने का ऐलान     |   ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन 23 जून को पाकिस्तान का दौरा करेंगे     |   ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |  

एसडीआरएफ की टीम ने गर्भवती महिला को पहुंचाया अस्पताल

मध्य प्रदेश में इन दिनों कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। इसकी वजह से कई नदियां और नाले उफान पर हैं। ऐसे मुश्किल भरे हालातों में जनपद पंचायत के पाटन गांव में एसडीआरएफ की टीम गर्भवती महिला के लिए देवदूत बनकर आई।

दरअसल, पाटन गांव की रहने वाली गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा से जूझ रही थी। लमती नाले के उफान पर होने की वजह से महिला का अस्पताल तक पहुंचना लगभग नामुमकिन था। जब इसकी खबर जिला प्रशासन को लगी तो आनन फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

महिला को एसडीआरएफ की टीम की मदद से नाले को पार कर मड़ियादो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। एसडीएम राकेश मरकाम ने बताया कि महिला ठीक है और उसका इलाज चल रहा है।