Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

चेन्नई में मैनहोल से मलबा निकालने के लिए तैनात रोबोट

चेन्नई मेट्रोपॉलिटन जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड ने शहर की सीवर लाइनों की सफाई और रखरखाव के लिए 'बैंडिकूट' नामक रोबोट तैनात किए हैं।

इन रोबोटों को मैनहोल से मलबा निकालने के लिए एक खास वाहन पर लगाया गया है। ये रोबोट मैनहोल से मलबा निकालने में काम आएंगे। ट्रायल के तौर पर इनमें से तीन रोबोट फिलहाल शहर के अलग-अलग हिस्सों में तैनात किए गए हैं। 

टेस्टिंग के बाद रोबोटों को शहर के सीवेज के निपटान में मानव भागीदारी को कम करने के लिए पूरे चेन्नई में 15 इलाकों में तैनात किया जाएगा।