तमिलनाडु के थेनी जिले के कई हिस्सों खास कर वैगई और पेरियार बांधों के आस पास के इलाकों में भारी बारिश के बाद नदियां उफान पर हैं। पश्चिमी घाट में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसी हालात पैदा होने के बाद थेनी के पेरियाकुलम इलाके में कुंभकराई झरने लगातार तीसरे दिन बंद रहे।
एहतियात के तौर पर वन अधिकारियों ने सोमवार को झरने को बंद करने का आदेश दिया था। वहीं बोडी के पास कोट्टाकुडी नदी पर अनाई पिल्लयार झरना भी सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग ने 12-15 अगस्त के दौरान माहे, तमिलनाडु और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
तमिलनाडु में लगातार बारिश के बाद नदियां उफान पर
You may also like
योगी सरकार की डिजिटल योजना से 3 करोड़ लोगों तक पहुंचा लाभ, 46% परिवारों को पहली बार मिला स्मार्ट डिवाइस.
टैबलेट से खुलेगी डिजिटल शिक्षा की नई राह, विद्यार्थियों ने सीएम योगी का जताया आभार.
उत्तर प्रदेश डिजिटल कौशल मार्गदर्शिका से शिक्षकों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देगी योगी सरकार.
26 जनवरी तक एक लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र देगी योगी सरकार, 25 लाख टैबलेट वितरण के दूसरे चरण का शुभारंभ.