Breaking News

जनकपुर से आज अयोध्या लौटेगी रामबरात

भगवान राम की अयोध्या से जनकपुर नेपाल 26 नवंबर को गई श्रीराम बरात सोमवार की देर रात अयोध्या पहुंचेगी। जनकपुर में छह दिसंबर को पंचमी तिथि पर हुए विवाहोत्सव ने अयोध्या व जनकपुर के संबंधों को नया आयाम दिया।

बरात में श्री रामजन्म तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय दशरथ की भूमिका में रहे। विवाह संयोजक विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज समेत अयोध्या के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी समेत करीब 500 बराती सम्मिलित हुए थे। राम जानकी सहित तीनों भाइयों को लेकर लौटे बरात का स्वागत 10 दिसंबर को दोपहर 12 बजे साकेत महाविद्यालय में धूमधाम से किया जाएगा।