Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

आईआईटी में राजस्थान के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत

रुड़की आईआईटी में एक छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। छात्र का शव छत के पंखे पर फंदे पर लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस छात्र की मौत के कारणों का पता लगा रही है। 

पुलिस के अनुसार, हनुमान गलवा (19) पुत्र जगमाल राम निवासी भटनोखा, जिला नागौर राजस्थान, आईआईटी रुड़की में बीएस एमएस ( मैथमैटिक्स एंड कंप्यूटर साइंस) पांचवें सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा था। वह आईआईटी परिसर के जवाहर भवन के कक्ष संख्या बीएफ 12 में रह रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार करीब दो बजे तक वह आईआईटी परिसर में घूमता दिखाई दिया था। इसके बाद वह कमरे के अंदर चला गया था।