Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

राजस्थान: शराब खरीदने के लिए पैसे न देने पर व्यक्ति ने कथित तौर पर मां की हत्या की

राजस्थान के करौली में पैसों को लेकर हुई बहस के बाद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी मां की हत्या कर दी। ये घटना सिकंदरपुर इलाके में हुई।

पुलिस ने बुधवार को बताया, "हम मौके पर पहुंचे और भूर सिंह ने कहा कि उसके भाई दयाल ने अपनी मां की हत्या कर दी और शव को खेत में छिपा दिया।"

महिला का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है और उसे मॉर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपित ने शराब लेने के लिए अपनी मां से पैसे मांगे थे लेकिन पैसे ना दिए जाने पर वो नाराज था।आरोपित को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है और आगे की जांच जारी है।