राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से एक बड़ा अपडेट आया है. मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक अगले सप्ताह कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करने की संभावना जताई जा रही है. आरबीएसई पहले 12वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है. इसके बाद मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी किए जा सकते हैं. रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किए जाएंगे. नतीजे जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते है.
Get all latest content delivered to your email a few times a month.