Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

कैमूर के सरकारी अस्पताल में बारिश से भरा पानी, तैर रहे बेड, उपकरणों को पहुंचा नुकसान

Bihar: बिहार में कैमूर जिले के मोहनिया अनुमंडलीय सरकारी अस्पताल में सिर्फ कुछ घंटों की बारिश के बाद ही हर तरफ पानी ही पानी नजर आने लगा। अस्पताल के उपकरणों को नुकसान पहुंचा और इमरजेंसी वार्ड में पानी भर गया। मरीजों के बेड और दवाओं के डिब्बे अस्पताल में भरे पानी में तैरते दिखाई दिए। कर्मचारियों और मरीजों को डर सता रहा है कि बदहाल अस्पताल की इमारत कभी भी गिर सकती है।

अस्पताल प्रशासन ने परिसर में हर जगह पानी भरने के लिए खराब जल निकासी को जिम्मेदार ठहराया। उसके मुताबिक ड्रेनेज सिस्टम बेहतर बनाने में लापरवाही बरती गई। अधिकारियों ने माना कि इमारत की हालत बहुत खराब है और कई वार्डों में रिसाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल को जल्द ही नए परिसर में शिफ्ट कर दिया जाएगा।