Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

Jaipur: गर्मी से बचाने के लिए लोगों पर की जा रहीं बारिश की बौछारें, नगर निगम की पहल से लोग खुश

Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर में गर्मी हर किसी को झुलसा रही है। नगर निगम ने भीषण गर्मी से थोड़ी राहत दिलाने के लिए बारिश से बौछार कराने का फैसला किया है। मोबाइल प्लेटफॉर्म पर लगी ये वाटर कैनन गर्मी से बेहाल लोगों पर ठंडी फुहारें बरसाती हैं। ये वाटर कैनन एक ही स्थान पर 30 मिनट से एक घंटे तक चलती हैं, जिससे लोगों को काफी राहत मिलती है।

अधिकारियों ने शहर को कई जोन में बांट दिया है और प्रत्येक जोन के लिए एक निर्धारित वाहन की व्यवस्था की गई है। ये वाहन सुबह 9:30 बजे निकलते हैं और शाम लगभग 4:30 बजे तक जनता को राहत पहुंचाने का काम करते रहते हैं।

स्थानीय लोगों का का कहना है कि पानी की बौछार बहुत कम देर के लिए होती है लेकिन फिर भी इससे काफी राहत मिलती है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक लू चलने की भविष्यवाणी की है। ऐसे में पिंक सिटी में रहने और आने-जाने वाले लोगों को वाटर कैनन से बड़ा सहारा है क्योंकि फुहारें गर्मी से राहत तो दिला ही देती हैं, भले ही थोड़ी देर के लिए सही।