Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

जबलपुर के सरकारी स्कूल में बिरयानी-रसगुल्ला घोटाला, RTI से खुलासा, अधिकारी बोले- जांच जारी

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में जबलपुर जिले के चरगवां के सीएम राइज संदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं का बड़ा खुलासा हुआ है। एक कार्यकर्ता द्वारा दायर आरटीआई यानी सूचना के अधिकार आवेदन से चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। शिकायतकर्ता का दावा है कि स्कूल प्रशासन ने कागजों में हेराफेरी कर ये दिखाया है कि बच्चों को खाने में बिरयानी और रसगुल्ले परोसे गए लेकिन हकीकत में उन्हें कुछ भी नहीं मिला।

उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा अधिकारियों द्वारा औपचारिक जांच के बावजूद इस घोटाले में शामिल लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक स्कूल में काम करने वाले एक सफाईकर्मी को पेंटिंग, प्लंबिंग और बागवानी जैसे कामों के लिए भुगतान किया गया। हालांकि कर्मचारी का कहना है कि उसे ऐसे किसी भी काम के लिए कोई रकम नहीं मिली है।

वहीं स्कूल के प्रिंसिपल ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि किसी के खाते में कोई भी पैसा ट्रांसफर नहीं किया गया है। इस पूरे मामले पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वे पहले की गई जांच के नतीजों की समीक्षा करेंगे और उसी के मुताबिक कार्रवाई करेंगे।

फिलहाल मामले की समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद वे जरूरी कार्रवाई करेंगे।