Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

आरजी कर पीड़ित परिवार ने अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की

आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप और हत्या मामले में पीड़िता के माता-पिता ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की थी। इस पर उच्चतम न्यायालय ने पीड़ित परिवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में दायरउनकी याचिका पर आगे बढ़ने की अनुमति दे दी है। पीड़िता के माता-पिता ने बताया कि परिवार इस याचिका से संतुष्ट नहीं है। मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने माता-पिता की ओर से पेश करुणा नंदी की दलीलों पर गौर किया कि मामले में शामिल कुछ और लोगों की कथित भूमिका का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जरूरत है।

अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग करने वाली माता-पिता की एक अलग याचिका पहले से ही कलकत्ता उच्च न्यायालय में लंबित है, जिसने हाल ही में उनसे इस मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय से स्पष्टीकरण मांगने को कहा था। पीड़िता के माता-पिता सीबीआई जांच से नाखुश थे और उन्होंने मामले की आगे की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय का रुख किया था।