Breaking News

ग्रेटर नोएडा: छत से कूदकर महिला ने दी जान, दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप     |   केरलम में वीडी सतीशन ने CM पद की शपथ ली     |   गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 800 अंक गिरा     |   छपरा गोमती नगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में मिला अज्ञात महिला का शव     |   बहराइच सड़क हादसे में 4 की मौत, 2 घायल     |  

Punjab: अमृतसर जिले में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत

अमृतसर के मजीठा एरिया में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई है जबकि 6 लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं. अमृतसर पुलिस के मुताबिक, मजीठा थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. घटना सोमवार (12 मई) की रात की बताई जा रही है. फिलहाल, पुलिस की टीम शराब के स्त्रोत की जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि रविवार (11 मई) की शाम को एक ही जगह से यह शराब खरीदी गई थी. इनमें से कुछ लोगों की सोमवार की सुबह ही मौत हो गई थी, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं मिली.

अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने जानकारी दी है कि जहरीली शराब मामले में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है. उन्होंने बताया, ''हमें पंजाब सरकार की तरफ से ऐसे लोगों के खिलाफ एक्शन लेने की छूट दी गई है. जो भी उसमें शामिल हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जााएगी.'' वहीं, अमृतसर डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया, ''जहरीली शराब के जो भी सप्लायर थे और जो लोग भी इसमें शामिल थे, उनकी गिरफ्तारी की जा चुकी है. अस्पताल में 6 लोग भर्ती हैं. जहरीली शराब का असर 5 गांव में देखा गया है. आशंका है कि इन सभी लोगों ने एक ही सप्लायर और एक ही जगह से शराब खरीदी है. सरकार की तरफ से पूरी सहायता दी जा रही है.''

उपायुक्त साक्षी साहनी ने बताया कि उन्हें सोमवार रात इस घटना की सूचना मिली थी. हमारी मेडिकल टीम लोगों की जांच कर रही है. जिसने भी शराब का सेवन किया है उसे अस्पताल भेजा जा रहा है. एसएसपी ने जानकारी दी है, "हमें पंजाब सरकार की तरफ से सख्त निर्देश दिए गए हैं कि नकली शराब के सप्लायरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. छापेमारी जारी है. निर्माताओं को जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा. सख्त धाराओं के तहत 2 एफआईआर दर्ज की गई हैं." नागरिक प्रशासन पुलिस की टीम घर-घर जाकर यह पता लगा रही है कि किसने नकली शराब पी है ताकि और लोगों की जान बचाई जा सके. 14 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 6 लोग अभी अस्पताल में भर्ती हैं. यह घटना 5 गांवों में हुई.