Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

मुल्लांपुर में IPL मैचों के सुचारू संचालन के लिए हाई अलर्ट पर पंजाब पुलिस, 2500 से अधिक जवान तैनात

Punjab: पंजाब पुलिस ने बुधवार को कहा कि पहलगाम में बर्बर आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष के बाद सुरक्षा कारणों से इंडियन प्रीमियर लीग के क्वालीफायर एक और एलिमिनेटर पर असर पड़ने की संभावना नहीं है। भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के बाद टूर्नामेंट को एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया था जिसके बाद आईपीएल कार्यक्रम में फेरबदल करना पड़ा। 

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मुल्लांपुर में बृहस्पतिवार को क्वालीफायर एक और शुक्रवार को एलिमिनेटर का आयोजन होगा जबकि क्वालीफायर दो और फाइनल क्रमश: एक और तीन जून को अहमदाबाद में खेला जाएगा। 

पंजाब के विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने कहा, ‘‘मुल्लांपुर स्टेडियम में कल और परसों दो बहुत महत्वपूर्ण मैच हैं। एक क्वालीफायर और एक एलिमिनेटर है। भारत के कोने-कोने से लोग आ रहे हैं। लोगों में काफी उत्साह है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हमने स्टेडियम और उसके आसपास सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। आज इसकी समीक्षा की जा रही है। हमारे पुलिस बल में करीब 65 अधिकारी और 2500 से अधिक जवान तैनात हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यहां आने वालों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। वहीं सुरक्षा के उपाय भी बहुत सख्त होंगे। कल हमने मॉकड्रिल की रिहर्सल की थी। आज भी पुलिस बल मॉकड्रिल की रिहर्सल कर रही है।’’