Breaking News

ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |   दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन     |   ईरान में पेट्रोल हुआ महंगा, ज्यादा खपत करने वालों के लिए बढ़ाई गई कीमत     |   मियामी में ऐमेजॉन कार्गो विमान हादसे की जांच तेज, 5 लोगों की हुई थी मौत     |   यूपी सरकार की तैयारी, ग्रेटर नोएडा से गंगा एक्सप्रेसवे तक 30 मिनट में पहुंचेंगे     |  

पुणे कार हादसे का नाबालिग आरोपित जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश

महाराष्ट्र में पुणे कार हादसे के 17 साल के नाबालिग आरोपित को बुधवार को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया। 19 मई को नाबालिग ने पुणे के कल्याणी नगर इलाके में अपनी पोर्श कार से बाइक को टक्कर मार दी थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड से तब संपर्क किया, जब नाबालिग को यातायात नियमों पर 300 शब्दों का निबंध लिखने के बाद जमानत दे दी गई।

इस बीच, पुणे नगर निगम (पीएमसी) ने शहर के कोरेगांव इलाके में अवैध बार और पब के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की। पुलिस का दावा है कि नाबालिक नशे में गाड़ी चला रहा था, जब उसने मोटरसाइकिल सवार दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को कुचल दिया।

पुणे पुलिस ने कोर्ट के जमानत आदेश को चुनौती देते हुए सत्र अदालत का दरवाजा खटखटाया और ये कहते हुए शरीर को वयस्क के रूप में व्यवहार करने की इजाजत मांगी थी कि किया गया अपराध "जघन्य" है।

हालांकि, अदालत ने पुलिस से आदेश की समीक्षा के लिए याचिका के साथ जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के पास जाने को कहा। नाबालिग को 7,500 रुपये के निजी मुचलके और इस शर्त के साथ जमानत पर रिहा किया कि उसके माता-पिता उसकी देखभाल करेंगे और ये सुनिश्चित करेंगे कि उनका बेटा भविष्य में इस तरह का अपराध नहीं करेगा।