Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

केरल में निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल, यात्रियों की बढ़ी मुसीबत

केरल में निजी बस ऑपरेटर हड़ताल पर हैं। मंगलवार को ज्यादातर जिलों में निजी बसें सड़कों से नदारद रहीं, इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। निजी बस ऑपरेटर, लंबे समय से लंबित अपनी मांगों को लेकर विरोध कर रहे हैं। हड़ताल की वजह से पूरे राज्य में लोगों को केएसआरटीसी की बसों, ऑटो-रिक्शा, ऑनलाइन टैक्सी और निजी वाहनों से आना-जाना पड़ा।

निजी बस ऑपरेटर छात्रों को दी जाने वाली रियायत दरों में संशोधन और समाप्त हो चुके परमिटों का समय पर रिन्यूएबल समेत कई तरह की मांग कर रहे हैं। उन्होंने अल्टीमेटम दिया है कि अगर सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है तो वो 22 जुलाई से बेमियादी हड़ताल पर जाएंगे।