Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

उत्तरकाशी बड़कोट में पुजारी का मकान जलकर राख...देहरादून में कार में लगी आग

बड़कोट के चपटाडी गांव में मां भगवती रेणुका के पुजारी का दो मंजिला लकड़ी का मकान जलकर राख हो गया। यहां रखा सारा सामान भी जल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामसभा चपटाडी में रेणुका मां के पुजारी रावल  शांति प्रसाद सेमवाल के दो मंजिला भवन में आग लग गई। 

ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया परन्तु आग बेकाबू होने से लकड़ी का भवन और सारा सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों का आग बुझाने का कार्य देर शाम तक चलता रहा। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए प्रशासन व सरकार से मुआवजे की मांग की है।