Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वालों के लिए वाराणसी-प्रयागराज में प्रार्थना सभा, कश्मीर घाटी बंद

Uttar Pradesh: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरा देश गुस्से में है और शोक में डूबा है। हमले में 26 लोगों ने जान गंवाई है। आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी जा रही है और उनके परिवारों को दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया जा रहा है। देश भर के शहरों और कस्बों में प्रार्थना सभाएं आयोजित की जा रही हैं। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में लोग वरद आंजनेय हनुमान मंदिर में इकट्ठा हुए और उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों के लिए कुछ देर मौन रखा और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भी इसी तरह की प्रार्थना सभा आयोजित की गई। यहां तड़के लोग हवन और पूजा के लिए श्रृंगवेरपुर धाम में इकट्ठा हुए। उन्होंने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति और दुख झेल रहे परिवारों के लिए शक्ति की कामना की।

इस बीच, कश्मीर घाटी में बुधवार को 35 सालों में पहली बार किसी आतंकवादी हमले के खिलाफ बंद रखा गया। सभी इलाकों के संगठनों ने पहलगाम में लोगों को मारे जाने के विरोध में बंद का समर्थन किया। घाटी में कई जगहों पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन भी हुए। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आतंकी हमले की निंदा की और बेकसूर लोगों की हत्या रोकने की मांग की।