Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

Prayagraj Mahakumbh 2025: महाशिवरात्रि पर स्नान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई

प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान बुधवार को महाशिवरात्रि के दिन अंतिम स्नान के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पूरे मेला क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। कुंभ मेले के डीआईजी वैभव कृष्ण ने कहा कि पुलिसकर्मियों को घाटों पर तैनात किया गया है।

उन्होंने कहा, "पुलिस कर्मियों को उन स्थानों पर तैनात किया गया है, जहां पूजा-अर्चना की जाएगी, घाटों पर जहां श्रद्धालु डुबकी लगाएंगे, ताकि सब कुछ सुचारू रूप से चले। पूर्ण कुंभ मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। श्रद्धालुओं को उनके आगमन वाले संबंधित क्षेत्रों में स्नान के लिए भेजा जाएगा।"

वीआईपी यात्रा की व्यवस्था के बारे में कृष्ण ने कहा कि वीआईपी कारों और जरूरी वस्तुओं को ले जाने वाले वाहनों को नो-व्हीकल जोन क्षेत्र में नहीं रोका जाएगा।