Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

प्रज्वल रेवन्ना को रेप मामले में आजीवन कारावास की सजा, 11.50 लाख रुपये का लगा जुर्माना

Karnataka: बेंगलुरू की विशेष अदालत ने शनिवार को पूर्व सांसद और निलंबित जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को बलात्कार के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने उनके खिलाफ दर्ज चार यौन शोषण और बलात्कार के मामलों में से एक में उन्हें दोषी ठहराते हुए 11.50 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।

ये मामला 48 साल की महिला से जुड़ा है, जो हासन जिले के होलेनरसीपुरा स्थित परिवार के गन्निकाडा फार्महाउस में सहायिका के रूप में काम करती थी। साल 2021 में उसके साथ कथित तौर पर दो बार हासन फार्म हाउस और बेंगलुरू स्थित आवास पर बलात्कार किया गया और आरोपी रेवन्ना ने इस कृत्य को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर लिया।