Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

Bihar: एम्स-पटना में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहा छात्र मृत मिला, आत्महत्या की आशंका

बिहार के पटना स्थित एम्स में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहा छात्र शनिवार को छात्रावास के अपने कमरे में मृत पाया गया। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान ओडिशा निवासी राघवेंद्र साहू के रूप में हुई है और वह एमडी (प्रथम वर्ष) का छात्र था। 

उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (फुलवारी शरीफ-1) सुशील कुमार ने बताया, “पुलिस को सूचना मिली कि साहू सुबह से छात्रावास संख्या-5 में अपना कमरा नहीं खोल रहा है। उसका कमरा अंदर से बंद था। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को भी बुलाया गया।” 

अधिकारी ने बताया, “पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अपराह्न करीब एक बजे ताला तोड़कर कमरे में दाखिल हुए। साहू बिस्तर पर पड़ा हुआ था। उसे आपातकालीन वार्ड ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।” उन्होंने बताया, “मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मौत का सही कारण रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा।”