Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

बिहार: पटना में मरीज के परिजनों और डॉक्टर में मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

Bihar News: बिहार में पटना के आईजीआईएमएस (इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) में इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप में मरीज के परिजन और डॉक्टर आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। हंगामे के दौरान परिवार के सदस्यों में से एक ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली और आईसीयू के अंदर ही उसे लहराना शुरू कर दिया। 

बताया जा रहा है जिस शख्स ने रिवॉल्वर लहराई वो किसी राजनैतिक दल से जुड़ा है। बहरहाल, पुलिस ने रिवॉल्वर लहराने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया और उसका हथियार भी जब्त कर लिया है। आईजीआईएमएस प्रशासन ने रिवॉल्वर लहराने वाले शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

आईजीआईएमएस के मेडिकल सुपरिटेंडेंट मनीष मंडल ने बताया कि शख्स ने आईसीयू के अंदर रिवॉल्वर लहराई, जिसके बाद प्रशासन और जूनियर डॉक्टर भी वहां पहुंच गए। पटना डीएसपी ने बताया कि हंगामे की खबर मिलते ही पुलिस तुरंत आईजीआईएमएस पहुंची और माहौल को शांत किया।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा, "दिन के उजाले में बंदूकें दिखाई जा रही हैं। बिहार कहां जा रहा है? शासन के इस मॉडल को खत्म किया जाना चाहिए। तेजस्वी यादव ने अपने कार्यकाल में जिस कानून व्यवस्था की देखभाल की थी, वो अब गिरती जा रही है। अगर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो मुझे लगता है कि बिहार की जनता अपने तरीके से जवाब देगी। ये घटना दर्शाती है कि नीतीश के बीजेपी के साथ जाने के बाद बिहार में उनका कोई शासन नहीं है।''