Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

पुलिस ने जारी की रैली में शामिल उपद्रवियों की फोटो

उत्तरकाशी में जनाक्रोश रैली के दौरान हुए बवाल में स्टील की बोतल व पथराव करने वालों की पुलिस ने फोटो जारी कर दी है। हालांकि यह फोटो साफ नहीं है। पुलिस ने फोटो जारी करते हुए इसके संबंध में कोई भी जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली और मनेरी के मोबाइल नंबरों पर सूचना देने की अपील की है।

बीते 24 अक्तूबर को जिला मुख्यालय में स्थित मस्जिद के खिलाफ एक समुदाय के धार्मिक संगठन ने जनाक्रोश रैली निकाली थी। भटवाड़ी रोड पर सिंगल तिराहे पर प्रदर्शनकारियों के तय मार्ग की जगह दूसरी जगह से जाने पर गतिरोध की स्थिति उत्पन्न हुई। उस दौरान किसी ने पुलिस कर्मियों पर स्टील की बोतल फेंकी थी, जिसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और बाद में पथराव शुरू हो गया। जिसमें नौ पुलिसकर्मी सहित 27 घायल हुए। मामले में पुलिस ने आठ नामजद और 200 अज्ञात पर संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है।