'बिग बॉस 17' के विनर और कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी एक बार फिर विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं. बीती रात मुनव्वर फारुकी को मुंबई पुलिस ने एक हुक्का बार में रेड के दौरान हिरासत में लियाउनके साथ कई और लोगों को भी पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। फोर्ट इलाके के हुक्का बार में रेड के दौरान हिरासत में लिए गए बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारुकी और 13 अन्य को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुंबई के फोर्ट इलाके में अवैध हुक्का बार चलाया जा रहा था। पुलिस की छापेमारी के दौरान हुक्का बार से 4,400 रुपए कैश और करीब 13 हजार रुपए की कीमत के 9 हुक्का पॉट जब्त किए गए हैं। पुलिस ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने हुक्का बार में छापेमारी कर मुनव्वर फारुकी को लिया हिरासत में
You may also like
Rajasthan: कुछ हिस्सों में मार्च के महीने में गर्मी जैसे हालात, जैसलमेर में येलो अलर्ट जारी.
Gujarat: केजरीवाल ने लोगों से की AAP को वोट देने की अपील, बोले- बीजेपी ने प्रदेश का सब कुछ बर्बाद कर दिया.
बंगाल में कानून-व्यवस्था की खामियों को लेकर सीईसी सख्त, मादक पदार्थों की निगरानी पर उठाए सवाल.
हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा को लेकर चर्चा तेज, नया रिश्ता या सिर्फ दोस्ती?.