Breaking News

गरबा किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं होना चाहिए: अमृता फडणवीस     |   हांगकांग के पहले पोस्ट-कोलोनियल नेता तुंग ची-ह्वा का 89 साल की उम्र में निधन     |   न्यूयॉर्क में Huawei पर रैकेटियरिंग का मुकदमा, कंपनी के खिलाफ सुनवाई शुरू     |   सीहोर में वॉटर फिल्ट्रेशन प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव, 4 लोग अस्पताल में एडमिट     |   गाजा में गोलीबारी में 2 लोगों की मौत, मृतकों में एक बच्चा भी शामिल     |  

पुलिस ने अलकायदा आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से 11 लोगों को गिरफ्तार करने और तीन लोगों को हिरासत में लेने के बाद अलकायदा आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया. अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद राज्यों के पुलिस बलों के साथ मिलकर ये ऑपरेशन चलाया गया.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, राजस्थान के भिवाड़ी से छह लोगों को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे हथियार चलाने की ट्रेनिंग ले रहे थे. उनकी पहचान हसन अंसारी, इनामुल अंसारी, अल्ताफ अंसारी, अरशद खान, उमर फारूक और शाहबाज अंसारी के रूप में हुई है. ये सभी झारखंड के रहने वाले हैं. अधिकारी ने बताया कि वे पिछले कुछ दिनों से राजस्थान में रह रहे थे. उन्हें पकड़ने के बाद झारखंड के रांची से पांच और लोगों को गिरफ्तार किया गया.