मंगलवार शाम को अधिकारियों ने अगरतला रेलवे स्टेशन पर 16 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया, जिनमें 13 पुरुष और तीन महिलाएं शामिल थीं।
पकड़े गए लोगों में से तीन लोगों की पहचान गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल अवैध एजेंट के रूप में की गई है। सभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और अगरतला राजकीय रेलवे पुलिस स्टेशन (जीआरपीएस) में अलग-अलग कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ये गिरफ्तारियां सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी), रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और दूूसरे सुरक्षा एजेंसियों के संयुक्त अभियान के दौरान की गईं।
शुरुआती जांच में पता चला कि गिरफ्तार किए गए लोग बांग्लादेश के चपई नवाबगंज और गाजीपुर के रहने वाले हैं। वे ट्रेन के माध्यम से भारत के अलग-अलग हिस्सों की यात्रा करने का प्रयास कर रहे थे।
पुलिस ने अगरतला में 16 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया
You may also like
दिवाली से पहले यूपी में मिठाई की दुकानों पर छापेमारी, 9 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित.
दिवाली पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को योगी सरकार की सौगात, बढ़ा मानदेय और मिलीं नई सुविधाएं.
दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ.
लखनऊ के केंद्रीय विद्यालय में छात्रों को दी गई भारतीय सेना में भर्ती की जानकारी, 500 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा.