Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

Bihar: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, चार विदेशी पिस्तौल जब्त

गोपालगंज पुलिस ने सोमवार को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से ऑस्ट्रेलिया में बनी चार पिस्तौल बरामद की गई हैं। पुलिस को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर कुचायकोट थाने के बलथरी चेकपोस्ट पर ये गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान राजस्थान के अजमेर निवासी कमल रावत और मुजफ्फरपुर निवासी शांतनु शिवम के तौर पर हुई है। 

एसपी स्वर्ण प्रभात के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े अंतरराज्यीय हथियार तस्करों को निशाना बनाकर की गई कार्रवाई के तहत ये गिरफ्तारियां की गई हैं। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ये लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं।

पूछताछ के दौरान पता चला कि गिरोह की मुजफ्फरपुर और मोतिहारी जिलों में बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना थी। एसपी ने जोर देकर कहा कि आगे की जांच के लिए अजमेर और दूसरे संबंधित जिलों में पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।