Breaking News

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के 8 मामले सामने आने के बाद अलर्ट जारी किया     |   Everest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़     |   ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची को मारने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर     |   नेपाल बाढ़: मरने वालों की संख्या 669 पहुंची     |   चोट के चलते नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, नहीं खेलेंगे पूरा सीजन     |  

देहरादून में बारिश और बढ़ते जलस्तर के बीच पुलिस अलर्ट, नदियों के किनारे रहने वालों को चेतावनी

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए देहरादून पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। एसएसपी देहरादून ने सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस को संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त कर रही हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। नदी, नाले और अन्य जोखिम वाले इलाकों के पास रहने वाले लोगों को लाउडस्पीकर के जरिए लगातार सतर्क किया जा रहा है। लोगों से नदी के किनारे और पानी के तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है।

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में ग्लेशियर झीलों से पैदा होने वाले संभावित खतरे को देखते हुए राज्य सरकार निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को ग्लेशियर झीलों की नियमित और वैज्ञानिक तरीके से निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।नेपाल में ग्लेशियर से जुड़ी घटना के बाद आई भीषण बाढ़ को देखते हुए मुख्यमंत्री ने संवेदनशील इलाकों में आधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने और खतरे की समय रहते जानकारी देने की व्यवस्था मजबूत करने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन को राज्य की संवेदनशील ग्लेशियर झीलों का व्यापक सर्वे और वैज्ञानिक अध्ययन कराने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत झीलों की स्थिति, जलस्तर, आकार में होने वाले बदलाव, आसपास के इलाकों और संभावित खतरे वाले क्षेत्रों की नियमित जांच की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाना ही पर्याप्त नहीं है। ग्लेशियर झीलों से जुड़े संभावित खतरों को कम करने के लिए सुरक्षित निकासी मार्ग, प्रभावित होने वाले क्षेत्रों की मैपिंग, मजबूत संचार व्यवस्था और स्थानीय स्तर पर चेतावनी प्रणाली विकसित की जाएगी। इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में राहत और बचाव अभियान के लिए तैयारियों को भी मजबूत किया जाएगा, ताकि आपदा की स्थिति में लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके।

बुधवार सुबह नेपाल में आई भीषण अचानक बाढ़ में अब तक 359 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 910 लोग लापता या संपर्क से बाहर बताए जा रहे हैं। नेपाल में खोज, बचाव और राहत अभियान लगातार जारी है। अधिकारियों ने एक नई बनी झील के कारण ल्हेंडे नदी में एक और बड़ी बाढ़ का खतरा जताया है।