Breaking News

अडाणी ग्रुप के फैसले से केरलम सरकार हैरान: बिना परामर्श हिस्सेदारी बेचने पर तकरार     |   अडाणी ग्रुप के फैसले से केरलम सरकार हैरान: बिना परामर्श हिस्सेदारी बेचने पर तकरार     |   मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट: बीएमसी की चेतावनी, 50-60 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा     |   मुंबई एयरपोर्ट पर सोना तस्कर अरेस्ट: बैंकॉक से लाया 1.23 करोड़ का गोल्ड बार     |   सम्राट चौधरी का कड़ा अल्टीमेटम: मंत्री हो या अधिकारी, भ्रष्टाचार पर होगी सख्त कार्रवाई     |  

पुडुचेरी: भारी बारिश से बढ़ी लोगों की परेशानियां, स्कूलों में हुई छुट्टी

पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश को देखते हुए सोमवार को सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई है। मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी ने सोमवार को केंद्र शासित प्रदेश में सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने के निर्देश जारी किए।

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में पूर्वी हवाओं के कम दबाव की वजह से भारी बारिश हो रही है, जिससे मछुआरे समुद्र में नहीं जा पा रहे। भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है। सूत्रों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश के कई हिस्सों में फसलों को भी नुकसान हुआ है।