Breaking News

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |   तीन दिन के दौरे पर सेशेल्स पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने किया गर्मजोशी से स्वागत     |   सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, स्वागत के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय आधिकारिक दौरा     |   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी हनुमानगढ़ी के महंत संत रामदास का निधन     |  

वायनाड में लोगों ने प्रियंका गांधी के समर्थन में लगाए नारे

केरल के वायनाड में लोगों ने प्रियंका गांधी के समर्थन में नारे लगाए।

राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद बने रखेंगे और केरल की वायनाड सीट छोड़ देंगे। यहां से उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा उप-चुनाव के साथ अपना चुनावी आगाज करेंगी।

इसका ऐलान होने के बाद लोगों ने प्रियंका गांधी के स्वागत में नारे लगाए।

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ नई दिल्ली में अपने आवास पर चर्चा के बाद दोनों सीटों पर फैसले का ऐलान किया।

राहुल गांधी ने वायनाड और रायबरेली लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी। उन्हें चार जून को आए लोकसभा रिजल्ट के 14 दिनों के अंदर एक सीट खाली करनी है।