Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

पुणे में पैदल यात्री को ट्रक ने मारी टक्कर, शख्स की मौत

महाराष्ट्र में पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ में ट्रक ने पैदल यात्री को टक्कर मार दी। यात्री की मौके पर ही मौत हो गई।

ये हादसा पुणे-बेंगलुरू राजमार्ग पर कात्रज-देहू रोड बाईपास पर डेकाथलॉन वाकड के सामने हुआ। 

पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। 42 साल का शरद वसंत गायकवाड़ चिंचवाड़ का रहने वाला था।

सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर निवृत्ति कोल्हटकर ने बताया कि गायकवाड़ पत्नी के साथ सड़क पार कर रहे थे। उसी समय ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।