Breaking News

US एयरस्ट्राइक में ईरानी नेवी अफसर की मौत, 4 दिन में 19 सैन्यकर्मियों के मारे जाने का दावा     |   वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत पर एक्शन, पुलिस ने बोट कैप्टन को हिरासत में लिया     |   IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पूर्वोत्तर से बिहार तक भारी बारिश के आसार     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताया दुख, कहा- भविष्य में न हो ऐसा, SIT जांच पर भरोसा     |   वॉशिंगटन जाएंगे इराकी प्रधानमंत्री, तेल-गैस पर बड़े डील की उम्मीद     |  

पटना हाई कोर्ट से कांग्रेस को झटका, PM मोदी की मां का AI वीडियो तुरंत हटाने का निर्देश

Bihar: पटना उच्च न्यायालय ने कांग्रेस को उसके सोशल मीडिया खातों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां का एआई निर्मित वीडियो हटाने का बुधवार को निर्देश दिया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश पी. बी. बैजंत्री ने ये आदेश विवेकानंद सिंह द्वारा दायर एक याचिका पर पारित किया। इस याचिका में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग को भी प्रतिवादी बनाया गया था।

निर्वाचन आयोग के वकील सिद्धार्थ प्रसाद ने बताया, “अदालत ने वीडियो को तत्काल हटाने का आदेश देते हुए गांधी, फेसबुक, एक्स और गूगल को नोटिस भी जारी किया है।” कांग्रेस की बिहार इकाई ने पिछले सप्ताह ‘एक्स’ पर अपने खाते से ये वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें दिखाया था कि प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां उनकी राजनीति के लिए उनकी आलोचना कर रही हैं।