Breaking News

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बोले - पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में संकल्प अभियान चलाया जाएगा     |   दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां     |   गांधीनगर: आज से गुजरात विधानसभा का तीन दिवसीय विधानसभा सत्र शुरू     |   जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी ने बॉम्बे हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,365 पहुंचा, 5,326 लोग अब भी लापता     |  

भागलपुर में गंगा पर बने पुल का हिस्सा ढहा

बिहार के भागलपुर में शनिवार को गंगा पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह गया। खगड़िया के जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे ने बताया कि अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक स्लैब सुबह करीब आठ बजे गिर गया।

उन्होंने कहा, " "मुझे एक बात बतानी चाहिए कि निर्माणाधीन पुल की पूरी संरचना, जो दोषपूर्ण है उसका काम वहां ठेकेदार ने पहले ही रोक दिया है. ठेकेदार पटना उच्च न्यायालय के निर्देश पर संरचना को नष्ट कर रहा है।" उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पिछले साल पुल के चार-पांच खंभे ढह गए थे, जिससे पूरा हिस्सा नदी में समा गया था। पिछले कुछ महीनों में राज्य में कई पुल ढह गए हैं, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।