महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के डोंगरी इलाके में स्थित नूर विला नामक चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा अचानक ढह गया। घटना की सूचना मिलते ही बीएमसी, दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू किया गया है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कांग्रेस विधायक अमीन पटेल भी पहुंचें। उन्होंने बताया कि नूर विला इमारत में बहुत दरारें थी और इसकी मरम्मत के लिए फंड की व्यवस्था की गई थी, लेकिन मरम्मत का कार्य नहीं हो पाया था। उन्होंने कहा कि फिलहाल मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है।
कांग्रेस विधायक अमीन पटेल ने बताया कि इस इमारत में कई दरारें थी और इसकी मरम्मत कराई जानी थी। इमारत की खस्ता हालत और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इस बिल्डिंग को पहले ही खाली करवाया जा चुका था। इसी वजह से इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।