Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ममता बनर्जी ने SIR के विरोध में अपना धरना समाप्त किया     |   इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा     |   मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस और टीएमसी आए साथ     |   केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद तेल रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की     |   2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |  

पश्चिम बंगाल में नई टेनिस अकादमी खोलेंगें लिएंडर पेस, बेहतर बुनियादी ढांचा तैयार करने का वादा

New Delhi: ओलंपिक पदक विजेता और बंगाल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष लिएंडर पेस जल्द ही पश्चिम बंगाल में एक नई टेनिस अकादमी की स्थापना करेंगे, ताकि 2030 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों को ध्यान में रखते हुए बेहतर सुविधाएं दी जा सकें।

दिल्ली में आईजीपीएल कार्यक्रम के दौरान मीडियाकर्मियों से पेस ने कहा, "मैं इस खेल और बाकी खेलों को बहुत कुछ दे सकता हूं। बेंगलुरू में परिसर का निर्माण और अकादमी खोलना मेरी निकट भविष्य की योजनाओं में से एक है।" 18 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता ने कुछ वर्षों के अंतराल के बाद खेल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

उन्होंने आगे कहा, "कई सालों तक खेल प्रशासन से दूर रहने के बाद, मैंने आखिरकार ये भूमिका स्वीकार की है। मैं बंगाल और देश में टेनिस के विकास में ज्यादा सक्रिय रूप से शामिल रहूंगा और ये मेरी प्राथमिकता होगी।"