Breaking News

दुर्गा पूजा समारोह के लिए बुक होगा ईडन गार्डन्स, सरकार ने CAB को लिखा पत्र     |   गांधीनगर में हादसा, SDRF 20 मिनट में पहुंची     |   नेपाल में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1365 हुई     |   पटना: चार ब्लॉक की 44 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित, कई गांव जलमग्न     |   बिहार: मुजफ्फरपुर में 1733.76 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार     |  

पीएम का चाय बेचना फिर बना चर्चा का विषय

वडनगर रेलवे स्टेशन पर आने वाले बहुत से लोगों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रेरणा है। आज नरेंद्र मोदी चाय बेचने से लेकर दुनिया के सबसे असरदार लोगों में शामिल हो चुके है। 

गुजरात के वडनगर रेलवे स्टेशन पर मौजूद चाय की इस छोटी सी दुकान पर पीएम मोदी बचपन में चाय बेचते थे। अब ये चाय की दुकान फेमस टूरिस्ट स्पॉट बन गई है, जो देश-दुनिया में मौजूद पीएम मोदी के फैन को आकर्षित करती है।

स्टॉल पर आने वाले लोग देश के विकास के लिए पीएम मोदी की तारीफ करते हैं। पीएम के होम टाउन में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टूरिज्म मिनिस्ट्री ने चाय की दुकान और वडनगर रेलवे स्टेशन को रेनोवेट किया है।

गुजरात के वडनगर रेलवे स्टेशन पर मौजूद चाय की दुकान बनी टूरिस्ट स्पॉट, यहां बचपन में चाय बेचते थे पीएम मोदी