अलकनंदा एन्क्लेव में बुजुर्ग की हत्या में दो युवक शामिल थे। जब पड़ोसी आवाज सुनकर गेट तक आए तो दोनों घर के पिछले हिस्से की दीवार फांदकर भाग निकल गए। सीसीटीवी फुटेज में भी दोनों पैदल जाते दिख रहे हैं। पुलिस और एसओजी की छह टीमें हत्यारों की तलाश में जुटी हैं। उधर, पुलिस ने अक्सर आने-जाने वाले लोगों और घर के पिछले हिस्से में पुताई करने वालों से भी पूछताछ की है। हालांकि, अभी तक की पूछताछ में पुलिस को सुराग नहीं मिले हैं।
वहीं, हत्यारों ने बुजुर्ग को किस कितनी बेरहमी से मारा इसकी तस्दीक पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी कर रही है। बुजुर्ग अशोक कुमार गर्ग की छाती और पेट में 30 से ज्यादा बार चाकू या किसी धारदार हथियार से वार किए गए हैं। इसके अलावा उनके सिर को भी किसी भारी चीज से कुचला गया है। पेट पर एक घाव 12 इंच से भी लंबा है जो करीब तीन इंच से भी गहरा है। इसी से आंतें बाहर आई हैं।
पीएम रिपोर्ट कर रही बुजुर्ग संग बर्बरता की हद
You may also like
Uttarakhand Foundation Day 2026: उत्तराखंड स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई, देवभूमि की संस्कृति और विकास की जमकर की सराहना.
Govardhan Puja 2026: आज मनाई जा रही गोवर्धन पूजा, जानिए क्यों बनाया जाता है गोबर से गोवर्धन पर्वत.
दिल्ली में प्रदूषण का कहर! कई इलाकों में AQI 400 पार, 'Severe' कैटेगरी में पहुंची हवा, कपिल मिश्रा का केजरीवाल पर हमला.
जम्मू में भीषण आग से मचा हड़कंप, कई दुकानें और गोदाम जलकर खाक; BJP विधायक ने उठाई सुरक्षा व्यवस्था की मांग.