Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

PM मोदी आज राजगीर में नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के राजगीर में नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का उद्घाटन करेंगे। इसे भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) देशों के बीच ज्वाइंट सपोर्ट के रूप में बनाया गया है। उद्घाटन समारोह में 17 देशों के मिशन प्रमुख सहित कई जाने-माने लोग शामिल होंगे।

परिसर में 40 क्लास वाले दो एकेडमिक ब्लॉक हैं, जिनमें बैठने की कुल क्षमता लगभग 1900 है।

इसमें 300 सीटों की क्षमता वाले दो ऑडिटोरियम हैं। इसमें लगभग 550 स्टूडेंट के लिए हॉस्टल भी है। इसमें इंटरनेशनल सेंटर, दो हजार लोगों की क्षमता वाला एम्फीथिएटर, फैकल्टी क्लब और खेल परिसर समेत कई सुविधाएं हैं।