Breaking News

केरल CM के नाम का कल होगा ऐलान: जयराम रमेश     |   अमूल ने दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए     |   बागियों पर AIADMK का बड़ा एक्शन, 29 नेताओं को पद से हटाया     |   अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन पहुंचे     |   पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को उम्रकैद की सजा     |  

PM मोदी 25 दिसंबर को लखनऊ में राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को लखनऊ में राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे। 65 एकड़ में फैले प्रेरणा स्थल में अटल बिहारी वाजपेयी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 65 फुट ऊंची प्रतिमाएं लगाई गई हैं। इसके साथ ही, इस स्थल पर तीन संग्रहालय भी बनाए गए हैं, जिनमें इन तीनों महान नेताओं के जीवन का कहानी बताई गई है। उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने मंगलवार को प्रेरणा स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।