प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी कि सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रहे हैं. पटना स्थित प्रदेश पार्टी कार्यालय में शाम 7 बजे वो पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे.
राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार सुबह राजेंद्र नगर स्थित सुशील मोदी के आवास पर श्रद्धांजलि देने जाएंगे. इसके साथ ही मोतिहारी और सीवान में चुनावी रैली करेंगे.