Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

सीवान रैली में पीएम मोदी ने RJD और कांग्रेस पर साधा निशाना, प्रदेश के विकास का श्रेय NDA को दिया

Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सीवान में एक जनसभा में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल पर तंज कसा और उन पर अपने शासन के दौरान बिहार को गरीबी और अराजकता की ओर धकेलने का आरोप लगाया। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार के लोगों ने कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन द्वारा बनाए गए “जंगल राज” को खत्म कर दिया है।

पीएम मोदी ने बाबा साहब भीम राव आंबेडकर का कथित अपमान करने के लिए आरजेडी की आलोचना की और कहा कि राज्य के लोग दलित प्रतीक का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘आरजेडी और कांग्रेस बिहार से मजदूरों के बड़े पैमाने पर पलायन और राज्य में दशकों से व्याप्त गरीबी के लिए जिम्मेदार हैं।’’