Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

प्रदेश की 12 जिला पंचायतों में निवर्तमान अध्यक्ष बने प्रशासक

प्रदेश की 12 जिला पंचायतों में निवर्तमान अध्यक्ष प्रशासक नियुक्त कर दिए गए हैं। एक दिसंबर को इन जिला पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो गया था। अब नई जिला पंचायतों का गठन होने या छह महीने तक जो भी पहले हो शासन ने प्रशासक नियुक्त कर दिए हैं।

 

 

प्रदेश के पंचायत प्रतिनिधि पिछले काफी समय से अपना कार्यकाल बढ़ाने की मांग कर रहे थे। शासन ने क्षेत्र और ग्राम पंचायतों का कार्यकाल नहीं बढ़ाया। हालांकि, जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक नियुक्त किया गया है। शासन के आदेश के बाद हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य सभी 12 जिला पंचायतों के अध्यक्षों ने संबंधित जिला पंचायतों में प्रशासक के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।