Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

पटियाला में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

पंजाब के पटियाला में गुरुवार रात एक दुकान के अंदर महिंदर मामू नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने अपराध से पहले महिंदर के साथ उसके कार्यालय में शराब पी थी। संदेह है कि उनके बीच विवाद हुआ, जिसके कारण आरोपी ने गोली चलाई। पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि महिंदर पर तीन गोलियां चलाई गईं, जिसके परिणामस्वरूप उसकी तत्काल मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से शराब की बोतल और खाने-पीने की चीजों सहित बरामद किए गए साक्ष्यों से पता चलता है कि पीड़ित और आरोपी एक-दूसरे को जानते थे और हमले से पहले उन्होंने साथ में समय बिताया था। फिलहाल पंजाब पुलिस मामले की जांच कर रही है। पटियाला रेलवे स्टेशन के नजदीक एक ऑफिस में बैठे व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई। ‌ मृतक की पहचान महिंदर उर्फ मामा उम्र तकरीबन 50 साल निवासी त्रिपड़ी के रूप में हुई है। घटना वीरवार रात 10 बजे के आसपास की है, इसके बाद डीएसपी सिटी सतनाम सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

मृतक का शव कुर्सी पर ही पड़ा था, जिसके सिर और शरीर में कुल तीन गोलियां लगी हुई थीं। गोली चलाने वाले का नाम हनी बताया जा रहा है, जो मौके से हथियार सहित फरार हो गया। ‌मृतक के पास भी 32 बोर का लाइसेंसी रिवाल्वर था, लेकिन उसे अपने बचाव का मौका ही नहीं मिला। डीएसपी के अनुसार हमला करने वाला और मृतक दोनों ही ऑफिस में बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे।‌ यह ऑफिस मृतक का बताया जा रहा है, जहां किसी बात को लेकर इन दोनों के बीच तकरार हो गई। तकरार के बाद हनी नाम के युवक ने फायरिंग कर दी।