आंध्र प्रदेश में चित्तूर जिले के रामकुप्पम गांव में रविवार को हाथी ने एक शख्स को कुचल दिया।
हमला आधी रात के आस-पास हुआ, जब कन्ना नायक नाम का शख्स खेत में जा रहा था।
कन्ना नायक के परिवार को आंध्र प्रदेश सरकार की तरफ से पांच लाख रुपये की मदद दी जाएगी। प्रदेश सरकार ने मृतक के परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।