Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

Kerala: 'मस्तिष्क ज्वर' से एक और व्यक्ति की मौत, अगस्त से अब तक ये 5वां केस

Kerala: केरल में ‘अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस’ से सोमवार को एक और व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जिससे अगस्त से अब तक राज्य में इस दुर्लभ और घातक मस्तिष्क संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, मलप्पुरम जिले के वंदूर की रहने वाली 54 वर्षीय महिला को कोझिकोड स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार को उनकी मृत्यु हो गई।

इससे पहले शनिवार को वायनाड जिले के सुल्तान बथेरी निवासी 45 वर्षीय पुरुष की मौत इसी संक्रमण से हुई थी। अगस्त महीने में इस बीमारी से तीन मौतें दर्ज की गई थीं। कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कई अन्य लोग अब भी इस संक्रमण के लक्षणों के साथ उपचाराधीन हैं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, केरल स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस के उपचार के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ये संक्रमण आमतौर पर दूषित जल में मौजूद एक कोशिकीय प्राणी अमीबा के संपर्क में आने से फैलता है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इस साल अब तक केरल में कुल 42 मामले दर्ज किए गए हैं।