Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

ओडिशा: जाजपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवारा हाथी ने यातायात बाधित किया

ओडिशा के जाजपुर में जराका और बाराबती के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर बुधवार को एक जंगली हाथी की वजह से ट्रैफिक में रुकावट आई। अंदेशा है कि ये हाथी जाजपुर के टोमका रिजर्व फॉरेस्ट से भटककर आया है।

ये हाथी करीब 45 मिनटों तक हाईवे पर घूमता रहा। ये आसपास के इलाकों और खेतों भी घुस गया। वन विभाग की तीन गाड़ियां हाथी पीछा करती रहीं।

अधिकारियों ने बताया कि जंगली हाथी जिले के जाजपुर, रसूलपुर और धर्मशाला ब्लॉक के कुछ गांवों में भटककर आया था।
ताजा जानकारी के अनुसार, वन अधिकारी इसे पकड़ने के लिए आवासीय क्षेत्रों से हटाकर वन क्षेत्र में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।